EV की दुनिया में धमाका! सुपर स्पीड और सुपर स्टाइल से लैस MG Cyberster अब भारत में

भारत में दिन ब दिन इलेक्ट्रिक कार डिमांड को बढ़ता हुआ देख एमजी ने अब इस इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक स्पोर्ट्स कार लांच कर दी है जो की जितनी देखने में शानदार है उससे कई ज़्यादा भागने में पावरफुल है और साथ ही तकनीक से भरपूर है। MG Motor India ने 25 जुलाई 2025 को जो कार लॉन्च की है, वह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि एक सुपरकार जैसी इलेक्ट्रिक रोडस्टर है जिसका नाम — MG Cyberster है। यह कार न सिर्फ भारत की सबसे तेज़ EV रोडस्टर है, बल्कि इसमें वह सब कुछ है जो अब तक हमने सिर्फ़ फिल्मों में देखा था।

दमदार बैटरी और ड्राइविंग रेंज

MG Cyberster की सबसे ज़बरदस्त बात है इसका पावरफुल मोटर सेटअप जो इसको सुपरकार जैसी पॉवर और फील देता है, इसमें dual-motor AWD सिस्टम के साथ 77kWh ultra-thin बैटरी दी गई है जो कुल मिलाकर 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क देती है, जिसकी मदद से यह कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है जो की अबतक की सबसे तेज भागने वाली इलेक्ट्रिक कार बन जाती।

इस कार की टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है और एक बार फुल चार्ज हो जाने पर यह कार 580 किमी तक चल सकती है (MIDC रेटिंग के अनुसार)।

ये आंकड़े केवल नंबर नहीं हैं, ये इस ev कार की तकनीकी क्रांति की पहचान हैं जो भारत की EV इंडस्ट्री में नया कीर्तिमान रच रही है।

दमदार डिजाइन और स्पोर्ट्स लुक

MG Cyberster जितनी भागने में पावरफुल है उससे ज़्यादा खूबसूरत इसका डिज़ाइन है जो की पहली नज़र में ही दिल जीत लेता है। इस कार में electrically operated scissor doors दिए गए है जो उप्पर की ओर खुलते है जैसा की स्पोर्ट्स कार में होता, और इसमें एक retractable soft-top roof मिलती है जिसको आप खोलकर स्पोर्ट्स कार का आनंद ले सकते, और इसमें Sharp LED Lightning elements शामिल हैं, जो इसे किसी स्पोर्ट्स सुपरकार से कम नहीं बनाते।

और वही इस कार के पीछे की ओर मिलता है arrow-shape LED taillight bar और नीचे एक Kammback-style diffuser भी है। वही इस कार में आपको 20-इंच के alloy wheels मिलते है जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं।

इस कार की डायमेंशन भी काफ़ी अच्छी है।

  • लंबाई: 4,535 mm
  • चौड़ाई: 1,912 mm
  • ऊँचाई: 1,328 mm
  • व्हीलबेस: 2,690 mm

MG Cyberster डिजाइन में बेहद खूबसूरत है और यह कार स्पोर्टीनेस और aerodynamic efficiency का परफेक्ट मेल है।

एडवांस इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

Cyberster का इंटीरियर एकदम एडवांस स्पोर्ट्स कार जैसा दिया गया है जिसमे आपको तीन डिजिटल टच स्क्रीन मिलती हैं, जो की एक 10.25-इंच की टचस्क्रीन है और वही दो 7-इंच की ड्राइवर और पैसेंजर डिस्प्ले टच स्क्रीन है, इस कार में Ac और भी फीचर टच स्क्रीन के ज़रिए ही चलते है।

MG Cyberster Car Interior

MG Cyberster में स्टीयरिंग फ्लैट-बॉटम स्पोर्ट्स स्टाइल में मिलता है जिसमें paddle shifters भी दिया गया हैं। इसके साथ ही इसमें मिलता है:

  • Premium vegan leather & suede upholstery
  • Dual-zone climate control
  • PM2.5 फिल्टर
  • Bose 8-speaker sound system
  • Wireless Android Auto/Apple CarPlay
  • Ambient lighting with personalization

यह भी पढ़े : Tesla Model Y EV: इंडिया में लॉन्च, कीमत ₹59.89 लाख से शुरू

अनूठा फीचर: Super‑Sports Launch Mode

MG Cyberster में कंपनी ने एक सबसे अनोखा फीचर दिया है जो की है इसका Super Sports Launch Mode जो की स्टीयरिंग में बटन दिया गया है।

Super Sports Mode

यह एक ऐसा ड्राइविंग मोड है जिससे कार हवा में बात करने लगती है जो कार को रेसिंग ट्रैक जैसी एक्सीलरेशन देता है। एक बटन दबाते ही कार के traction, suspension और braking सिस्टम को adjust किया जाता है जिससे यह कार max acceleration पर लॉन्च होती है और बस 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुच जाती है।

यह मोड Cyberster को स्पोर्ट्स कार वाली फील देता है

MG Cyberster की सुरक्षा से जुड़ी खास बातें

MG ने Cyberster में सेफ्टी से भी कोई समझौता नहीं किया है जितनी खूबसूरत यह कार है उससे ज़्यादा सेफ कार भी है इसमें आपको मिलता है:

  • 4 एयरबैग्स
  • Electronic Stability Control (ESC)
  • TPMS, auto hold, hill assist
  • Level 2 ADAS सिस्टम (Adaptive Cruise Control, Lane Assist, Blind Spot Monitor, Rear Cross Alert, आदि)
  • Driver Monitoring System जो थकान या लापरवाही को पकड़ता है
  • Static Stability Factor (1.83) जो rollover की संभावना को कम करता है

यह सब फीचर कार को एक intelligent और सुरक्षित कार बना देता है।

बुकिंग और डिलीवरी जानकारी

MG Cyberster को कंपनी फिलहाल केवल 13 चुनिंदा शहरों में ही MG Select डीलरशिप्स के ज़रिए ही दे रही है — जिसमे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

इस कार की बुकिंग राशि ₹51,000 रखी गई है और वही इसकी डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी।

इस कार की प्राइसिंग कंपनी ने प्री-ऑर्डर पर ₹72.49 लाख रखी है और वही नई बुकिंग ₹74.99 लाख (ex-showroom) इसकी प्राइस है।

निष्कर्ष

MG Cyberster कोई साधारण EV नहीं है यह भारतीय सड़कों पर दौड़ती हुई एक सुपरफ्यूचर कार है। इसमें परफॉर्मेंस है, स्टाइल है, टेक्नोलॉजी है और वह एक्स-फैक्टर है जो हर किसी को इसे देखने पर मजबूर कर दे।

यदि आप कोई ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो भीड़ से अलग हो, और साथ ही पावरफुल और देखने में स्पोर्ट्स कार जैसी हो तो यह कार आपके लिए ही बनी है। आशा करते है आपको इस लेख के माध्यम से इस कार से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल है तो हमसे कमेंट करके जरूर पूछे।

Leave a Comment