भारत में इलेक्ट्रिक कार का क्रेज तेज़ी से बढ़ा है लेकिन इसके महंगी होने के कारण सबको यह luxury लगती थी जो की अब नहीं लगेगी क्युकी Tata Motors ने Punch EV के साथ इस सोच को बदल दिया है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जो कम खर्च में EV लेना चाहते हैं, और उसमें आराम, फीचर्स, सुरक्षा, और रेंज सभी कुछ मिले तो यह कार उनके लिए एक शानदार ऑप्शन है। आइए इस कार के बारे में हर पॉइंट विस्तारपूर्वक जानें।
कीमत और वेरिएंट्स: बजट में EV का विकल्प
टाटा Punch EV की शुरुआती कीमत लगभग ₹9.99 लाख (ex-showroom) से होती है। और वही इसका टॉप वेरिएंट की कीमत बढ़कर लगभग ₹14.44 लाख एक्स शोरूम तक जाती है। इस रेंज में टाटा punch ev यह सबसे feature-rich EV SUVs में से एक है। इसमें वेरिएंट्स आते है जैसे Smart, Smart Plus, Adventure, Adventure S, Empowered, Empowered Plus आदि मौजूद हैं ताकि हर बजट और ज़रूरत के अनुरूप में लोगो को विकल्प मिले।
बैटरी विकल्प और रेंज: कितनी दूरी चल सकती है यह EV?
TATA PUNCH EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है:
- पहली जो 25 kWh बैटरी वाला मॉडल — इस से लगभग 315 किलोमीटर की ARAI / MIDC अनुमानित दूरी मिलती है।
- दूसरी 35 kWh (Long Range) वेरिएंट — यह वेरिएंट करीब 421 किलोमीटर की क्षमता देता है।
यह दूरी खासकर शहर में चलने के लिए एक बेस्ट विकल्प है, लेकिन highway पर चलने के लिए कम हो सकती है।
पावर और परफॉर्मेंस: ड्राइव कैसी रहेगी?
Punch EV का मोटर आउटपुट 25 kWh मॉडल में करीब 60 kW (~80 bhp) रहता है और टॉर्क लगभग 114 Nm होता है। और वहीं इसके long Range 35 kWh मॉडल में मोटर की शक्ति बढ़कर 90 kW (~121 bhp) और टॉर्क ~190 Nm तक पहुंचता है।
0-100 km/h की स्पीड Punch EV के Long Range मॉडल में लगभग 9.5 सेकेंड है। बेस मॉडल में यह समय ज्यादा है। हाईवे पर चलने को और तेज रफ्तार के लिए long Range मॉडल ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है क्युकी इसमें ज़्यादा पॉवर और रेंज मिलती है।
यह भी पढ़े : EV की दुनिया में धमाका! सुपर स्पीड और सुपर स्टाइल से लैस MG Cyberster अब भारत में
चार्जिंग स्पीड और चार्जिंग विकल्प
Punch EV के चार्जिंग फीचर्स कुछ इस तरह हैं:
- AC चार्जर: 3.3 kW बेस AC चार्जर और विकल्प में 7.2 kW AC Fast Charger भी मिलता है।
- DC फास्ट चार्जिंग: 50 kW DC चार्जर से 10-80% चार्ज लगभग 56 मिनटों में होता है।
- घर या ऑफिस पर AC चार्ज से पूरी बैटरी भरने में लगभग 3.6 घंटे (Base AC-slow charger) से 5 घंटे तक लग सकते हैं।
डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स: छोटा लेकिन कम नहीं
Punch EV का बाहर का डिज़ाइन शानदार है:
- इसमें LED मॉडर्न LED हैडलाइट्स और नए front-grille डिज़ाइन हैं।
- ड्यूल-टोन alloy wheels और अलग-अलग कलर ऑप्शन (dual tone roof/wraps) उपलब्ध हैं।
- वेरिएंट्स में single-pane sunroof, ventilated front seats, automatic climate control, digital instrument cluster और एक बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन infotainment सिस्टम है।
इस कार की बूट स्पेस लगभग 366 लीटर की है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छी है और उपयोगी भी है ।
सुरक्षा: खासियतें और भरोसा
TATA Punch EV सुरक्षा के मामले में भी पीछे नहीं है, टाटा की गाड़ियो की सेफ्टी तो आपको पता ही होगा टॉप क्लास होती है वैसे ही इसमें भी सेफ्टी के कई फीचर है जैसे की-
- 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC (Electronic Stability Control) और TPMS (Tyre Pressure Monitoring System) जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स है।
- और वही इस गाड़ी ने Bharat NCAP में पाँच-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है, जिसमें बच्चों और बड़े दोनों की सुरक्षा शामिल है।
- अन्य सुरक्षा फीचर्स जैसे Hill-hold, rear parking sensors, rear camera, auto-dimming IRVM आदि भी मिलते हैं।
ड्राइविंग अनुभव और उपयोगिता: रोज़मर्रा में कैसी होगी यह कार?
Punch EV शहर में चलने के लिए और रोजमर्रा के लिए बहुत बेस्ट ऑप्शन है, क्युकी इसमें कुछ ऐसे फीचर भी है जिससे आपको सहर में भी smooth drive मिलेगा जो की है
- ट्रैफिक में regenerative braking सिस्टम काम करता है — गाड़ी थोडा देर में रुकती है जब accelerator छोड़ा जाता है।
- घुमावदार रास्तों में नियंत्रण अच्छा है, thanks to ESC और बेहतर टायर grip।
- हाईवे पर 100-120 km/h की स्पीड पर ड्राइव करना संभव है लेकिन रेंज थोड़ा प्रभावित होती है।
छोटी यात्राएँ या रोज़ ऑफिस-घर के लिए यह गाड़ी परफेक्ट है। पर लंबी ट्रिप्स के लिए आपको charging infrastructure अच्छी तरह से पता होनी चाहिए।
Tata Punch Ev के फायदे और कुछ कमियाँ
फायदे:
- किफायती शुरुआती कीमत (≈ ₹10 लाख से)
- EV में ढेर सारे फीचर्स जैसे sunroof, ventilated seats, digital cluster
- Bharat NCAP पाँच-स्टार सुरक्षा
- दो रेंज विकल्प — 315 km और 421 km — जिससे ग्राहक अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकते हैं
कमियाँ:
- पीछे की सीट पर स्पेस कुछ सीमित महसूस हो सकती है विशेषकर लंबी यात्राओं में
- Fast charger आउटलेट बहुत कम क्षेत्र में
- AC की सुविधा Long Range वेरिएंट में अच्छा है, पर बेस मॉडल में AC/vents पर थोड़ा compromise हो सकता है
निष्कर्ष: Punch EV आपके लिए हो सकती है सही चॉइस
Tata Punch EV एक ऐसी EV है जिसे छोटे बजट में विश्वास के साथ खरीदा जा सकता है। यदि आप:
- मात्रा में ज्यादा दूरी की जरूरत नहीं है या ज़्यादातर शहर में ड्राइव करते हैं,
- फीचर्स चाहते हैं लेकिन बहुत महंगे EV नहीं लेना चाहते,
- सुरक्षा और भरोसे को महत्वपूर्ण मानते हैं,
तो Punch EV आपके लिए एक smart choice होगी जो की आपकी सारी इच्छाओ को पूरी करेगी। इस कार से जुड़ी अगर कोई और भी जानकारी चाहिए तो हमसे कमेंट करके जरूर पूछे ।