Tesla Model Y EV: इंडिया में लॉन्च, कीमत ₹59.89 लाख से शुरू | जानें रेंज, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स

भारत में बहुत ही तेज़ी के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियो की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और लोग इसे लेना भी अब खूब पसंद कर रहे है, इसी रफ्तार को देखकर हर कंपनी अपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार लांच कर रहे है। इसी बढ़ते क्रेज को देखकर अब Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री कर दी है इन्होंने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Model Y को 15 जुलाई 2025 को लॉन्च कर दिया है। यह गाड़ी न सिर्फ टेक्नोलॉजी में एडवांस है, बल्कि यह अपने सेगमेंट में शानदार रेंज और सेफ्टी फीचर्स के लिए भी जानी जाती है।

Tesla Model Y के वैरिएंट और परफॉर्मेंस

Tesla Model Y को भारत में दो वैरिएंट में लॉच किया गया है – जो की है Rear-Wheel Drive (RWD) और Long Range RWD।इसके बेस मॉडल की कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) है और जो इसका टॉप और दूसरा वैरिएंट है लॉन्ग रेंज वेरिएंट वह ₹67.89 लाख तक एक्स शोरूम जाती है।


इस गाड़ी की पॉवर का अंदाज़ा आप ऐसे भी लगा सकते इसके बेस मॉडल की स्पीड 0 से 100 किमी/घंटा जाने में सिर्फ 5.9 सेकेंड में लगता है और इसकी बेस मॉडल की रेंज लगभग 500 km है। वहीं इसका लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 km तक की रेंज देता है और सिर्फ 5.6 सेकेंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ता है।

Tesla Model Y का इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

यह गाड़ी जितने भागने में पावरफुल है उतना ही इस गाड़ी का इंटीरियर मॉडर्न और लक्ज़री है। इसके सेंटर में एक बड़ा 15.4 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिससे आप कार के लगभग सभी फंक्शंस कंट्रोल कर सकते हैं।
और वही रियर पैसेंजर्स के लिए भी एक 8 इंच की स्क्रीन पीछे  दी गई है। इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और 9-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसी शानदार फीचर मिलते हैं।और इसमें Hepa एयर प्यूरीफायर भी देखने को मिलता जो इसे और लग्ज़री फील देता।

Tesla model Y
Front 15.4 inch Display
Back 8 inch Display

Tesla Model Y की सेफ्टी और सुरक्षा फीचर्स

इस कार की सुरक्षा में भी कंपनी ने बिल्कुल समझौता नहीं किया है सुरक्षा के लिहाज से Tesla Model Y में कोई भी कमी नहीं है। इसमें आपको 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और इनबिल्ट डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं, साथ ही इसमें Tesla का जबरदस्त ADAS सिस्टम (Autopilot) और “Bioweapon Defense Mode” भी दिया गया है जो एयर क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़े : Kia Carens EV: ₹17.99 लाख में 7-Seater फैमिली कार

Tesla Model Y की माइलेज और चार्जिंग क्षमता

Tesla Model Y को इसको सबसे खास बनाता है इसका लंबी रेंज का होना। इसके बेस वेरिएंट में 500 km तक की ड्राइविंग रेंज (WLTP स्टैंडर्ड) मिलती है और वही इसके लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 622 km तक मिलती।

और यह कार DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिससे आप सिर्फ 30 मिनटो में बैटरी को 80% तक चार्ज कर सकते हैं, और वही Tesla जल्द ही भारत में अपना Supercharger नेटवर्क भी शुरू करने वाला है, जिससे आप इस कार को आसानी से चार्ज कर पाएंगे।

Tesla Model Y के कलर ऑप्शंस और कस्टमाइजेशन

Tesla Model Y को भारत में 6 कलर ऑप्शन के साथ लांच किया गया है जिसमे Stealth Grey कलर को कंपनी ने स्टैंडर्ड कलर में पेश किया है, इसके अलावा Pearl White, Diamond Black, Glacier Blue, Quick Silver और Ultra Red जैसे कलर भी आपको मिल जाएगा। और इसके इंटीरियर कलर की बात करें तो आपको ऑल-ब्लैक थीम स्टैंडर्ड कलर देखने को मिलेगा और अगर आप ड्यूल-टोन थीम चाहेंगे तो आपको ₹95,000 अतिरिक्त देना पड़ेगा।

Tesla Model Y की बुकिंग और डिलीवरी जानकारी

इस गाड़ी की बुकिंग इसके लांच डेट 15 जुलाई से ही शुरू हो गई है इस गाड़ी की बुकिंग करने के लिए आपको ₹22,220 देना होगा और डिलीवरी से पहले आपको ₹3 लाख की एडवांस राशि भी देनी होगी। और वही इसका RWD वेरिएंट की डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि Long Range वेरिएंट की डिलीवरी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद बताई जा रही है।

Tesla Model Y किन लोगों के लिए बेस्ट है?

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम हो टेक्नोलॉजिकल फीचर्स से भरपूर हो और शानदार रेंज देती हो और साथ ही सेफ्टी में नंबर 1 हो तो Tesla Model Y आपके लिए एक परफेक्ट कार है।
यह गाड़ी Hyundai Ioniq 5Kia EV6 और Volvo EX40 जैसे कारो को कड़ी टक्कर देती है।

निष्कर्ष

भारत में टेस्ला मॉडल Y टेस्ला की पहली एक ऐसी EV SUV है जो न केवल स्टाइलिश है बल्कि सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी शानदार है। आशा करते है इस कार से जुड़ी आपको सारी जानकारी इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से मिल गई होगी अगर अभी भी आपके मन में इस कार से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हम उसका जवाब आपको जरूर देंगे ।

Leave a Comment